Sunday, September 2, 2018

भगवद गीत


महाभारत के युद्ध से ठीक पहले अर्जुन को श्रीकृष्ण द्वारा कहे गए वचनों का संग्रह है भगवद गीत |

अध्याय १ अर्जुन विषाद योग

रणभूमि में दूसरी ओर परिवार के लोगों को ही देखकर अर्जुन शोक से उद्विग्न हो उठा और धनुष बाण छोड़कर रथ के पिछले
भाग में बैठ गया |

अध्याय २ सांख्य योग

श्रीकृष्ण बोले: नपुंसक न बन| हृदय की दुर्बलता त्याग युद्ध के लिए खड़ा हो जा|

आत्मा कभी नहीं मरती| न यह किसी को मारती है न किसी से मारी जाती है| केवल शरीर मरता है| सबके भीतर वही न मरने
वाली आत्मा है|  अतः किसी के मरने का शोक मत कर|

गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः|

जिनके प्राण चले गए हैं और जिनके प्राण अभी नहीं गए हैं, पंडितजन किसी के लिए भी शोक नहीं करते|

अभी तूने सांख्य योग सुना| अब कर्मयोग सुन|

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन| मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि|

कर्म पर ही तेरा अधिकार है, फल पर नहीं| इसलिए न तो फल के लिए कर्म कर और न ही फल से बचने के लिए कर्म का
त्याग कर|

निष्काम कर्म ही योग है|

योगः कर्मसु कौशलम|

बुद्धिमान पुण्य और पाप को इसी जन्म में त्याग देता है| इसलिए तू योग कर क्योंकि योग से ही कर्म कुशलतापूर्वक किया जा
सकता है|

अध्याय ३ कर्मयोग

अध्याय ४ ज्ञानकर्म-संन्यास योग

अध्याय ५ कर्म सन्यास योग

अध्याय ६ आत्म संयम योग

अध्याय ७ ज्ञान विज्ञान योग

अध्याय ८ अक्षर ब्रह्म योग

अध्याय ९ राजविद्या राजगुह्य योग

अध्याय १० विभूति योग

अध्याय ११ विश्व रूप दर्शन योग

अध्याय १२ भक्तियोग

अध्याय १३ क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग

अध्याय १४ गुणत्रय विभाग

अध्याय १५ पुरुषोत्तम योग

अध्याय १६ दैवासुर सम्पद् विभाग योग

अध्याय १७ श्रद्धा त्रय विभाग योग

अध्याय १८ मोक्ष सन्यास योग





प्रश्न उपनिषद


प्रश्न उपनिषद अथर्ववेद का अंग है | इसमें ऋषि पिप्पलाद से छः प्रश्न पूछे गए हैं |

१. कुतो ह वा इमा: प्रजाः प्रजायन्त?

प्रजा (जीव जंतु) कैसे पैदा होते हैं?

प्रजापति की सृजन की इच्छा हुई तो उन्होंने रयि (matter) और प्राण (energy) यह दो पैदा किये | इन दोनों ने फिर अन्य 
जीव जंतुओं को पैदा किया|

सूर्य प्राण स्वरुप है और चन्द्रमा रयि स्वरुप है|

२. कत्येव देवाः प्रजा विधारयन्ते कतर एतत्प्रकाश्यन्ते कः पुनरेषां वरिष्ठ?

कितने देवता प्रजा (जीव जंतु ) का पालन करते हैं ? किसने इन सबको शक्ति दी है ? कौन इनमें सबसे बड़ा है ?

इन्द्रियाँ और पंच महाभूत (अग्नि , आकाश , धरती , वायु , जल) वे देवता हैं| प्राण इनको शक्ति देता है| प्राण सबसे बड़ा है|

३. प्राण कहाँ से उत्पन्न होता है ? कैसे शरीर में प्रवेश करता है ? कैसे स्वयं को शरीर में (इन्द्रियों के रूप में) विभाजित 
करता है ? कैसे शरीर से बाहर जाता है ? कैसे भीतरी और बाहरी संसार का संचालन करता है?

प्राण आत्मा से उत्पन्न होता है और मन के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है|

प्राण स्वयं मुख, नासिका, नेत्र और कान में स्तिथ रहता है| मल त्याग और प्रजनन के लिए अपान को नियुक्त करता है| 
शरीर के मध्य में (पाचन क्षेत्र) में समान को नियुक्त करता है| हृदय क्षेत्र और नाड़ियों में व्यान को नियुक्त करता है| 
इनमें से एक नाड़ी के रास्ते उदान ऊपर जाती है|

बाहरी संसार में सूर्य प्राण है| पृथ्वी अपान, आकाश समान, वायु व्यान, और अग्नि उदान है|

४. मेरे शरीर में कौन सोता है और कौन जागता है ? कौन स्वप्न देखता है ? किसे सुख प्राप्त होता है ? इन सबका आधार 
कौन है?

सोते समय केवल प्राण और उसके विभाजन (अपान, समान, व्यान, उदान) ही जागृत रहते हैं, बाकि शरीर सोता है| मन जो 
देख चुका है उसे स्वप्न में फिर देखता है, जो सुन चुका है उसे फिर सुनता है| पूर्व के अनुभव पुनः अनुभव करता है| जब 
मन पर प्रकाश काबू कर लेता है तो स्वप्न समाप्त हो जाते हैं और सम्पूर्ण शरीर सुख की प्राप्ति करता है| निंद्रा के समय 
सब इन्द्रियां, मन और प्राण सब आत्मा में लीन रहते हैं|

५. जो जीवनपर्यन्त ॐ का ध्यान करता है वह कौन सा लोक प्राप्त करता है?

ॐ में तीनों लोक समाहित हैं| पहला अक्षर पृथ्वी लोक| दूसरा चंद्र लोक| तीसरा सूर्य लोक या ब्रह्म लोक|

६. क़्वासौ पुरुष ?

पुरुष (ब्रह्म) और उसकी सोलह कलाएं (पहलू, अवस्था) क्या हैं?

प्राण, श्रद्धा (इच्छाशक्ति), पञ्च महाभूत (वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश), इन्द्रियां, मन, अन्न, वीर्य (ऊर्जा, शक्ति), तप, मंत्र, 
कर्म, लोक और लोकों के नाम ये सोलह पुरुष की कलाएं हैं|

जिस प्रकार नदियाँ अपना नाम और स्वरुप खोकर समुद्र में मिलती हैं और फिर समुद्र नाम से ही जानी जाती हैं, उसी प्रकार
सत्य जान लेने पर ज्ञानी की कलाएँ अपना नाम और स्वरुप खोकर पुरुष में मिल जाती हैं| कलाओं से मुक्त होने पर अमरत्व 
की प्राप्ति होती है और मृत्यु का भय नहीं रहता|